मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्म (Image Source: IANS)
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।
इस अवसर पर नाइक ने कहा, "यह पहल महाराष्ट्र के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम के लिए एक अहम पल है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 1 लाख क्षमता वाला स्टेडियम न सिर्फ मुंबई क्रिकेट को ऊपर उठाएगा बल्कि महाराष्ट्र को वैश्विक खेल मानचित्र पर भी मजबूती से जगह दिलाएगा।"
नाइक ने कहा, "यह वैश्विक संरचना खिलाड़ियों के विकास के भी भरपूर मौके देगा और हर स्तर पर क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करेगा।"