रणजी ट्रॉफी एलीट: कर्नाटक, विदर्भ और गोवा ने दर्ज की पारी के अंतर से जीत, तीसरे दिन चार मुकाबलों के नतीजे निकले (रणजी ट्रॉफी एलीट: कर्नाटक, विदर्भ और गोवा ने दर्ज की पारी के अंतर से जीत, तीसरे दिन चार मुकाबलों के नतीजे निकले)
रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बुधवार को 4 मुकाबलों में नतीजे निकले। सीजन का अपना चौथा मैच खेलते हुए कर्नाटक, उत्तराखंड, विदर्भ और गोवा ने मुकाबले के तीसरे दिन जीत हासिल की। आइए, इन मैच के बारे में विस्तार से जानते हैं।
असम बनाम कर्नाटक: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-बी के इस मुकाबले में कर्नाटक ने पारी और 314 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर सिमट गई। रितेश भटकल ने 35 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि शिखर शेट्टी ने 53 रन देकर शेष 5 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में कर्नाटक ने अनीश केवी (145) और मनवंत कुमार (नाबाद 100) की शतकीय पारी की मदद से पहली पारी 577/6 के स्कोर पर घोषित की, लेकिन इसके जवाब में असम की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 128 रन पर सिमट गई।