देवजीत सैकिया का खुलासा: कॉम्प्लिमेंट्री टिकटों की ज्यादा मांग के कारण बेंगलुरु से शिफ्ट हुआ आईपीएल (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल बेंगलुरु से बाहर ले जाने का फैसला कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) की तरफ से तय कोटे से कहीं ज्यादा मुफ्त टिकटों की मांग के कारण लेना पड़ा।
परंपरा के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को क्वालीफायर 2 और फाइनल की मेजबानी करनी थी, लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को ऐलान किया कि इसके बजाय अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 31 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा।
धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 26 मई को क्लीफायर-1 खेला जाएगा, जबकि न्यू चंडीगढ़ का नया पीसीए स्टेडियम 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को क्वालीफायर-2 की मेजबानी करेगा।