Mayank Yadav Video: भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज़ मयंक यादव (Mayank Yadav) अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को भौचक्का करके आउट करते हैं। मयंक ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 1st T20) में भी ऐसा करके दिखाया। उन्होंने एक 141 kph की गति से लेंथ गेंद डिलीवर की जिस पर टिम सेफर्ट (Tim Seifert) दंग रह गए और एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट खो बैठे।
ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 5वें ओवर में घटी। Indian Captain श्रेयस अय्यर ने तीसरे गेंदबाज़ के तौर पर मयंक यादव को अटैक कर लगाया था। उन्हें न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ने के लिए बुलाया गया था। मयंक ने अपनी छठी गेंद पर इस काम को अंज़ाम दिया। उन्होंने टिम सेफर्ट को सरप्राइज करने के लिए एक बेहद ही तेज गेंद डिलीवर की।
यहां मयंक ने शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल फेंका था जो कि 141 kph की रफ्तार से बल्लेबाज़ तक पहुंचा। टिम सेफ्ट रंग में थे, ऐसे में उन्होंने खड़े-खड़े ही कवर की तरफ हवाई शॉट मारने की कोशिश की। ये ही उनकी गलती थी। मयंक की गेंद बेहद तेज थी, जो कि गोली की रफ्तार से उनके करीब गई। वो सेफर्ट के बैट के हल्के से बाहरी किनारे से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई।