ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार पारी, पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 4 विकेट खोकर बनाए 225 रन (ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार पारी, पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 4 विकेट खोकर बनाए 225 रन)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 225 रन लगाए हैं।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सीफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।
उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। एलन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस इनिंग में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। डेरिल मिचेल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल को अर्शदीप ने पवेलियन भेजा।