हर क्रिकेटर जब अपनी क्रिकेट की यात्रा शुरू करता है तो उसका सपना अपने देश के लिए विश्व कप जीतना होता है। सचिन तेंदुलकर ने भी भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने के सपने के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। तेंदुलकर के वर्ल्ड कप जीतने का सपना उनके डेब्यू के 22 साल बाद 2 अप्रैल 2011 को पूरा हुआ था, जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय टीम का यह दूसरा वनडे वर्ल्ड कप था।
भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी। इस ऐतिहासिक सफलता के 15 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने एक्स पर एक भावुक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं।
The first ball always makes your heart race… and that night, it never stopped.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2026
15 years later, it still stays with us. We all grew up as a bunch of young cricketers, united by one dream. To win the World Cup for India.
To everyone who was a part of the journey, and to all the… pic.twitter.com/rW141yJraF