दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह ने शुक्रवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाड़ियों संग खास मुलाकात की। उन्होंने आईपीएल 2026 में डीसी की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों संग हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज अरुण जेटली स्टेडियम का दौरा किया और कल होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले खिलाड़ियों से बातचीत की। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और उनकी टीम से मिलकर मैंने उन्हें खेल भावना से भरे और दमदार प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं, क्योंकि वे इस सीजन का अपना दूसरा मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाले हैं।"