आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह दिन का मैच है। हम यह जानना चाहते हैं कि विकेट कैसा रहेगा और इसका सही अंदाजा भी लगाना चाहते हैं। पिछले कुछ मैचों में भी हमने यही किया है और अच्छा कर रहे हैं। हम मौसम पर नियंत्रण नहीं कर सकते। आपको बस फ्लो के साथ चलना होगा। मुझे निजी तौर पर लगता है कि हमें किसी भी समय किसी भी चीज पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बस एक-दूसरे को सपोर्ट करें, टीम के सभी युवाओं को सपोर्ट करें। आप उन्हें जितना ज्यादा बताएंगे, उनके लिए यह उतनी ही दिक्कत होगी। बेहतर है कि वे अपना खेल खेलें। हम उसी टीम को लेकर जा रहे हैं। पहले गेंदबाजी करते हुए नेहाल की जगह प्रियांश आएगा।"
ईशान किशन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी पसंद करते। लेकिन हां, मुझे लगता है कि विकेट मुझे काफी हार्ड लग रहा है। पहली पारी में अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। पैट कमिंस का न होना हमारे लिए नुकसान है। कप्तान के साथ ही वह एक शानदार गेंदबाज हैं। अपने अनुभव के साथ वह चीजों को आगे बढ़ाते हैं। फिर भी, मुझे लगता है कि आज के मैच में हमारी टीम में युवा गेंदबाज हैं। और उम्मीद है, हम बस अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाएंगे। यह T20 क्रिकेट में सबसे जरूरी चीज है। टीम में दो बदलाव हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलिल और जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे आए हैं।"