न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन)
न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोहरा झटका लगा है। रचिन रविंद्र अपनी इंजरी से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के चलते वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मार्क चैपमैन भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ये दोनों ही खिलाड़ी इंजरी के कारण पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान के अनुसार, हाल ही में हुए एमआरआई के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी दो और हफ्तों के रिहैब की जरूरत है।
दूसरी ओर, एक प्रमोशनल शूट के दौरान हुई एक घटना में रवींद्र के दाएं कंधे का जोड़ खिसक गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के मुताबिक, उन्हें पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरने के लिए अभी और रिकवरी समय की जरूरत है।