भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। हालांकि, 50 ओवर के फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में अब तक कुल 123 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 63 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 52 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज पिछले साल खेली गई थी, जिसमें कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
हालांकि, टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक कुल 45 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 14 में जीत मिली है, जबकि 26 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड में साल 2022 में खेली थी, जिसे न्यूजीलैंड ने 1-0 से अपने नाम किया था। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के सामने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से पार पाने की कड़ी चुनौती होगी।