इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है।
भारत के हालिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद माहली बियर्डमैन को टीम में वापस बुलाया गया है। 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आखिरी बार जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टी20 मैच खेला था, और उन्होंने अभी तक वनडे में अपना डेब्यू नहीं किया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी वनडे टीम में वापस शामिल किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज को देखते हुए अनुभवी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी - पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड - को टीम में नहीं चुना गया है। साउथ अफ्रीका के तीन टेस्ट मैचों के दौरे के बाद ये तीनों खिलाड़ी कुछ समय के लिए आराम लेंगे और फिर अपने घरेलू मैदानों तथा भारत में होने वाले लगातार 10 टेस्ट मैचों के लिए तैयारी शुरू करेंगे।