WBBL 2026 के सातवें मुकाबले में एश गार्डनर (Ash Gardner) ने सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी बैटिंग-बॉलिंग दोनों से ही होबार्ट हेरिकेंस (Hobart Hurricanes) पर कहर बरपाया। इसी बीच एश के साथ एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। दरअसल, जब वो गेंदबाज़ी कर रही थी, तब एक गेंद सीधा उनके गर्दन पर आकर लगा।
बाल-बाल बची एश गार्डनर: ये पूरी घटना होबार्ट हेरिकेंस की पारी के 16वें ओवर में घटी। एश गार्डनर जो कि सिडनी सिक्सर्स की कैप्टेंन हैं, वो खुद गेंदबाज़ी करने आईं थी। उन्होंने पहली ही गेंद थोड़ा आगे फेंकी जिस पर मैडी ग्रीन ने सामने की तरफ जोरदार शॉट मार दिया। ग्रीन के बैट से टकराने के बाद बॉल सीधा एश गार्डनर की तरफ गई।
यहां एश बॉल को कैच करके ग्रीन की पारी पर विराम लगाना चाहती थी, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हो गईं। इसी मौके पर गेंद उनके हाथ से टकराई और फिर छिटकर सीधा उनकी गर्दन पर जा लगी। हाथ पर लगने के बाद बॉल का इम्पैक्ट कम हो गया था, जिस वज़ह उन्हें गर्दन पर ज्यादा चोट नहीं आई।