आईपीएल 2026: लखनऊ में एलएसजी से आरसीबी की भिड़ंत, कोहली को देखने नेपाल से पहुंचे फैंस (Image Source: IANS)
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 50वां मुकाबला खेला जाना है। मैच देखने स्टेडियम पहुंचे फैंस को विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं। कुछ फैंस नेपाल से अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने पहुंचे हैं।
एक नन्हे फैन ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं यहां विराट कोहली को बल्लेबाजी करते देखने आया हूं। कोहली मेरे आदर्श हैं। मुझे उम्मीद है कि आरसीबी इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।"
एक फैन ने बताया, "हम नेपाल से विराट कोहली को देखने आए हैं। हम विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उम्मीद है कि आरसीबी इस मैच को अपने नाम करेगी। निश्चित रूप से आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।"