नेशनल दिव्यांग टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026: मुबंई को 4 विकेट से हराकर उत्तर प्रदेश चैंपियन बनी (Image Source: IANS)
उत्तर प्रदेश पीडी (यूपीडीएसीए) ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई को 4 विकेट से हराकर 5वीं एलीट नेशनल दिव्यांग टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह चैंपियनशिप कर्नाटक राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ (केएसडीसीए) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। केएसडीसीए, फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) की राज्य इकाई है। पीसीसीएआई, डीसीसीआई का संस्थापक सदस्य संघ भी है।
मैच की बात करें तो मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे। रविंद्र सांटे ने 71 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा, विक्रांत केनी ने 54 रनों का योगदान दिया।
उत्तर प्रदेश की ओर से मो. सादिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।