रणजी ट्रॉफी: बल्ले के बाद गेंद से चमके निशांत, हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रन से रौंदा (रणजी ट्रॉफी: बल्ले के बाद गेंद से चमके निशांत, हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रन से रौंदा)
हरियाणा ने चंडीगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में पारी और 24 रन से जीत दर्ज की। हरियाणा ने यह मैच सिर्फ 2 दिनों में अपने नाम कर लिया। निशांत सिंधु मैच के हीरो रहे, जिन्होंने 92 रन की पारी खेलने के बाद 6 विकेट हासिल किए।
चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चंडीगढ़ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। यह टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 41.3 ओवरों का सामना कर सकी और 103 रन पर ढेर हो गई।
चंडीगढ़ ने अर्जुन आजाद (0) के रूप में पहला विकेट गंवाया। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ सका था। इसके बाद अर्सलान खान (17) ने कप्तान मनन वोहरा (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।