न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में मानव सुथार को शामिल न किए जाने से भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक को 'झटका' लगा है। कार्तिक मानते हैं कि यह युवा बाएं हाथ का स्पिन ऑलराउंडर हाल के दिनों में लंबे फॉर्मेट (टेस्ट क्रिकेट) में टीम का सबसे अच्छा गेंदबाज रहा है।
सुथार ने अपने टेस्ट के तीन मुकाबलों में 23 विकेट हासिल किए हैं। इनमें से 16 विकेट अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ भारत की 1-0 से सीरीज जीत के दौरान आए थे, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए जगह नहीं मिल सकी।
इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में तीन स्पिन विकल्पों को चुना है। कुलदीप यादव को एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में टीम में रखा गया है, जबकि उनके साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं। इन तीनों में से केवल जडेजा ने ही पहले न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेला है।