क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने विमेंस टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की हेड कोच शेली निट्स्के के कॉन्ट्रैक्ट को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। शेली अब जून 2029 तक टीम की हेड कोच बनी रहेंगी।
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व ऑलराउंडर ने 2022 में मैथ्यू मॉट के जाने के बाद से हेड कोच का पद संभाला था। शेली का शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट चार साल का था। अपनी कार्यकाल में शेली निट्स्के ने टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि साउथ अफ्रीका में एक और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जिताने में मदद की।
निट्स्के अगले तीन वर्षों में चार बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसमें 2026 और 2028 के टी20 वर्ल्ड कप, 2027 की पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, और 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक शामिल हैं। अगले तीन वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2027 के बीच में एशेज के लिए इंग्लैंड जाएगी, और 2029 की शुरुआत में अपने सबसे कड़े विरोधियों की मेजबानी करेगा, जबकि वे 2027 में साउथ अफ्रीका और भारत के दौरे पर भी जाएगी।