वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, कुसल मेंडिस बने व्हाइट-बॉल कप्तान (Image Source: IANS)
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस को व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त किया है। 3 जून से 7 जुलाई तक दोनों टीमें 3 वनडे, 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलेंगी। इस बीच 4-दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला भी खेला जाना है।
31 वर्षीय कुसल मेंडिस वनडे और टी20 दोनों सीरीज में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे, जबकि धनंजय डी सिल्वा दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे।
श्रीलंका क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर टीमों की घोषणा करते हुए कहा, "श्रीलंका क्रिकेट की चयन समिति ने श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे 2026 के लिए इन टीमों का चयन किया है। इस दौरे में तीनों फॉर्मेट- वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे।"