सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।
26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश से आते हैं। लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। वह मध्य प्रदेश की ओर से 3 लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें 14.30 की औसत के साथ 10 विकेट निकाले।
गेंदबाजी के साथ शिवांग ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इसी साल 6 जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी। 8 जनवरी 2026 को शिवांग ने कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वह अपने करियर में 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट निकाले हैं।