आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फॉर्म और मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।
इरफान ने 'जियोहॉटस्टार' के वर्चुअल राउंड टेबल में 'आईएएनएस' से बात करते हुए कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो बातें बड़ी वजह रही हैं। पहला, मुझे लगता है कि फैसले बेहतर हो सकते थे। अगर हम पिछले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और यह सोचना कि बाद में कंडीशन बेहतर हो जाएगी, एक दिक्कत थी। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच हुआ था उसी मैदान पर वह पहले बल्लेबाजी कर रहे थे और 75 रन पर आउट हो गए थे। उस दिन भी मौसम की दिक्कत थी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी बारिश हुई और मौसम खराब होने की आशंका थी। आप वहां चेज करना चाहते हैं और आपने टॉस भी जीता था। मुझे लगता है कि सही फैसले लेने में भी चूक हुई।"