Top 10 Batsmen Who hits Most Sixes in ODI Cricke ()
एक क्रिकेट मैच में बल्लेबाज द्वारा लगाया गया छक्का फैंस को सबसे ज्यादा उत्साहित करता है, बाकी सारी चीजें इसके बाद आती हैं। वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात की जाए तो सबके जहन में दिग्गज बल्लेबाजों के नाम आएंगे। लेकिन वन डे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक लेग स्पिनर के तौर पर की थी।
आइए हम आपको बतातें हैं वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारनें वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में

| नंबर | खिलाड़ी | वन डे मैच | छक्कों की संख्या |
| 1 | शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | 398 | 351 |
| 2 | सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) | 445 | 270 |
| 3 | क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 269 | 238 |
| 4 | एमएस धोनी (भारत) | 295 | 208 |
| 5 | ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 228 | 200 |
| 6 | सचिन तेंदुलकर (भारत) | 463 | 195 |
| 7 | एबी डी विलियर्स (साउथ अफ्रीका) | 222 | 194 |
| 8 | सौरव गांगुली (भारत) | 311 | 190 |
| 9 | रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 375 | 162 |
| 10 | युवराज सिंह (भारत) | 304 | 155 |