Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी का विकल्प तलाशना बहुत मुश्किल होगा : इयान स्मिथ

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने कहा है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने पर भारतीय क्रिकेट में पैदा होने वाले

Advertisement
MS Dhoni
MS Dhoni ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Mar 13, 2015 • 06:08 PM

आकलैंड/नई दिल्ली, 13 मार्च (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने कहा है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने पर भारतीय क्रिकेट में पैदा होने वाले खालीपन को भरना बहुत मुश्किल होगा। स्मिथ ने कहा , धोनी का विकल्प तलाशना बहुत मुश्किल होगा। बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज धोनी के लिये इस टीम में कोई चुनौती नहीं रही है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
March 13, 2015 • 06:08 PM

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत जैसी टीम की कप्तानी का अतिरिक्त दबाव जहां रोज अच्छे प्रदर्शन की चुनौती रहती है और अपेक्षा की जाती है कि उसके सारे फैसले सटीक हों। धोनी जितना बोझ सहता है, अगर कोई कम काबिल व्यक्ति होता तो उसका बुरा हाल हो जाता। टेस्ट टीम में बतौर विकेटकीपर धोनी के विकल्प रिधिमान साहा ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन स्मिथ का मानना है कि भारत के अगले विकेटकीपर को सक्षम बल्लेबाज से अधिक कुछ होना होगा।

Trending

उन्होंने कहा , मान लो कि भारत में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बीस के करीब रन बनाता है और एक और है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 40 से अधिक रन बना सकता है तो दूसरे को चुना जायेगा। भारत में धोनी ने विकेटकीपरों के लिये ऐसे मानदंड स्थापित कर दिये हैं।एजेंसी

Advertisement

TAGS
Advertisement