Rishabh Pant Viral Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जितने शानदार क्रिकेटर हैं, वो उतने ही फनी इंसान भी हैं। वो क्रिकेट के मैदान पर भी काफी मज़ाक करते हैं। रविवार, 22 नवंबर को वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के चौथे दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। यहां ऋषभ पंत ने अपने ही साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से मज़े लिए। उनकी मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में घटी। Team India के लिए वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज़ी कर रहे थे जिसके बीच ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को जसप्रीत बुमराह से गेंदबाज़ी कराने की सलाह दी। इसी मौके पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल के भी मज़े लिए। पंत बोले, "मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं। अगर कुछ गंदा सा एक्शन चाहिए तो जायसवाल डाल सकता है।"
Pant का यही मज़ाकिया कमेंट स्टंप माइक में कैद हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Sony Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसका वीडियो साझा किया है। आप इसे नीचे देख सकते हो।