Rishabh Pant 102 Meters Six Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 153 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर 128 रन बनाए। इसी बीच ऋषभ पंत ने काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) को भी आईना दिखाया और उन्हें 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का मारा।
स्टेडियम के बाहर गिरी बॉल: ऋषभ पंत का धमाकेदार छक्का भारत की पारी के 131वें ओवर में देखने को मिला। ऋषब पंत मैदान पर पूरी तरह अपने पैर जमा चुके थे और अब छक्के चौके लगाकर तेजी से रन बनाने के मूड में थे। इसी मौके पर उन्होंने 6 फीट 8 इंच लंबे काइल जेमीसन को टारगेट किया।
पंत ने जेमीसन की पहली गेंद एक फाइन लेग की तरफ चौका मारा और फिर अगली ही गेंद पर अपनी भुजाओं की ताकत दिखाकर लॉन्ग ऑन पर 102 मीटर लंबा छक्का लगाया। ये गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी थी। पंत की पावर देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान थे। आप नीचे पंत के मॉन्स्टर सिक्स का वीडियो देख सकते हो।