बाबर आजम ने पचासा जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले तीसरे पाकिस्तानी कप्तान बने
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार (14 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर ने 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। यह वनडे में भारत के खिलाफ उनका पहला…
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार (14 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर ने 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। यह वनडे में भारत के खिलाफ उनका पहला अर्धशतक है। पिछली छह पारियों में यह बाबर का यह पहला अर्धशतक है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड होकर बाबर पवेलियन लौटे।
बाबर पाकिस्तान के तीसरे कप्तान बने हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में अर्धशतक जड़ा है। उनसे पहले मिस्बाह उल हक औऱ आमेर सोहेल ने ही यह कारनामा किया था। भारत के खिलाफ मिस्बाह ने 2015 वर्ल्ड कप में 76 रन और सोहेल ने 1996 वर्ल्ड कप में 55 रन की पारी खेली थी।
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए इस मैच में ईशान किशन की जगह शुभमन गिल आए हैं, वहीं पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
First Fifty Of World Cup 2023
First ODI Fifty Against India pic.twitter.com/jN5fGwueZV— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 14, 2023