CSK vs DC: 3 साल बाद टी-20 मैच खेलने उतरा दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी, सातवीं गेंद पर ही मिल गई विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को मौका दिया। स्टीव स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ी को दिल्ली ने मौका नहीं दिया। दिल्ली की टीम में वोक्स के अलावा तीन विदेशी खिलाड़ी…
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को मौका दिया। स्टीव स्मिथ जैसे स्टार खिलाड़ी को दिल्ली ने मौका नहीं दिया। दिल्ली की टीम में वोक्स के अलावा तीन विदेशी खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर,टॉम कुरेन और मार्कस स्टोइनिस रहे।
बता दें कि करीब 3 साल बाद वोक्स कोई टी-20 मैच खेल रहे हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला अगस्त 2018 में खेला था। हालांकि टी-20 क्रिकेट में उनकी वापसी शानदार रही और मैच की 7वीं गेंद पर उन्हें सफलता मिल गई।
वोक्स ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को स्लीप में शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया।
Chris Woakes' first T20 game since August 2018!#DCvsCSK #IPL2021
— Vishal Dikshit (@Vishal1686) April 10, 2021