ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार (7 नवंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने सिर्फ 76 गेंदों में अपने वर्ल्ड कप करियर का तीसरा शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने एक खास…
ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार (7 नवंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने आए मैक्सवेल ने सिर्फ 76 गेंदों में अपने वर्ल्ड कप करियर का तीसरा शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वनडे वर्ल्ड कप में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मैक्सवेल के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी ने दो बार भी यह कारनामा नहीं किया है।
मैक्सवेल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा एरॉन फिंच और मैथ्यू हेडन ने भी इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3-3 शतक जड़े हैं। 6 शतक के साथ डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, रिकी पोंटिंग ने 5 और मार्क वॉ ने 4 शतक जड़े हैं।
Most 100s in Worldcup
(While batting at No.5 or Lower)
3 times - Glenn Maxwell*
2 times - No one
1 time - 24 Different players#CWC23 pic.twitter.com/jVJqgCORUN— (@Shebas_10dulkar) November 7, 2023