World Cup 2023: मैक्सवेल ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाबाद दोहरे शतक की मदद से अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया भारत और साउथ अफ्रीका के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी है।
अफगानिस्तान ने पहले…

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 291 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने 129(143)*, राशिद खान ने 35(18)* और रहमत शाह ने 30(44)* रन की पारियां खेली। जादरान पहले अफगानी बल्लेबाज है जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक जड़ा है। जोश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से को सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर और 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 201(128)* रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेली। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद में 11*) के साथ 202(170)* रन जोड़े। नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये।