Advertisement

World Cup 2023: वन मैन आर्मी बने ग्लेन मैक्सवेल, दोहरा शतक खेलकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई 3 विकेट से यादगार जीत, सेमीफाइनल में भी पहुंची

39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद दोहरे शतक की मदद से अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap November 07, 2023 • 22:25 PM
World Cup 2023: वन मैन आर्मी बने ग्लेन मैक्सवेल, दोहरा शतक खेलकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई 3 विकेट से याद
World Cup 2023: वन मैन आर्मी बने ग्लेन मैक्सवेल, दोहरा शतक खेलकर ऑस्ट्रेलिया को दिलाई 3 विकेट से याद (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के नाबाद दोहरे शतक की मदद से अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया। ये वर्ल्ड कप में किसी भी ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है एक समय ऑस्ट्रेलिया 18.3 ओवर में 91 के स्कोर पर 7 विकेट खो चुका था। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। 

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर टांगा। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकले। उन्होंने 129(143)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस शतक के साथ वो पहले अफगानी बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने वर्ल्ड कप में शतक बनाया है। राशिद खान ने 35(18)* रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Trending


वहीं रहमत शाह ने 44 गेंद में 1 चौके की मदद से 30 रन का योगदान दिया। रहमत और जादरान ने दूसरे विकेट के लिए 83 (100) रन की साझेदारी निभाई।अंत में राशिद और जादरान ने 58(28)* रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान ने आखिरी 10 ओवरों में 96 रन बनाये। जोश हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से को सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा और ग्लेन मैक्सवेल को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर और 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 128 गेंद में 21 चौको और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन की पारी खेली। मैक्सवेल को क्रैम्प आ गए थे। इस वजह से वो सिंगल भी नहीं ले पा रहे थे। इसके बाद भी वो हिटिंग कर रहे थे जोकि बहुत ज्यादा काबिलेतारीफ है। जब मैक्सवेल का कैच छूटा था तब वो 33 रन पर खेल रहे थे। 

उन्होंने 76 गेंद में शतक जड़ दिया। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस (68 गेंद में 11*) के साथ 202(170)* रन की साझेदारी की। मिचेल मार्श ने 11 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। डेविड वॉर्नर ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौको की मदद से 18 रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई और राशिद खान को 2-2 विकेट मिले। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 


Cricket Scorecard

Advertisement