हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने से 1 कदम दूर,T20I में ऐसा करने वाले दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सोमवार (20 फरवरी) को आयरलैंड के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप बी के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगी।
हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल (पुरुष/महिला) में 150 मुकाबले खेलने वाली दुनिया…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सोमवार (20 फरवरी) को आयरलैंड के खिलाफ सेंट जॉर्ज पार्क में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप बी के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगी।
हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल (पुरुष/महिला) में 150 मुकाबले खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में हरमनप्रीत ने पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था।
भारतीय टीम ग्रुप बी में तीन मैच में दो जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में एंट्री के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है।