भारत ने नीदरलैंड को दिया 411 रनों का लक्ष्य
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के धमाकेदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (12 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 411 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम…
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के धमाकेदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (12 नवंबर) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 411 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही औऱ रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। रोहित ने 54 गेंदों में 61 रन और शुभमन ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। विराट कोहली ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस वर्ल्ड कप का सातवां पचास प्ल स्कोर बनाया औऱ 51 रन की पारी खेली।
धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने इस वर्ल्ड कप का अपना पहला शतक लगया। अय्यर ने 94 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए, वहीं राहुल ने 64 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े।
भारत ने नीदरलैंड को दिया 411 रनों का लक्ष्य
देखें स्कोरकार्ड @ https://t.co/c8tH5y42rT#CWC2023 #IndvNed #KLRahul #ShreyasIyer pic.twitter.com/eVIsXPYXQY— CRICKETNMORE (@cricketnmore) November 12, 2023
नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे, पॉल वैन मीकरेन औऱ रूलोफ़ वान डेर मेरवे ने 1-1 विकेट लिया।