भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (29 अक्टूबर) को लखनऊ में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले मे इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। जीत के रथ पर सवार भारत की छह मैच में यह लगातार छठी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बतौर कप्तान भारत के लिए यह रोहित शर्मा का 100वां मुकाबला था।
रोहित की कप्तानी खेले गए 100 मैच में से भारतीय टीम को 74 में जीत मिली है, वहीं 23 में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच ड्रॉ और एक बेनतीजा रहा है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशतक 74 रहा है। यह कम से कम 100 मैच में कप्तानी करने वाले कप्तान का सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत है।
रोहित सातवें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 100 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इस लिस्ट में एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में शामिल हैं।
Most Matches as a Captain for
— CricBeat (@Cric_beat) October 29, 2023
332 - MS Dhoni
221 - Mohammed Azharuddin
213 - Virat Kohli
195 - Sourav Ganguly
108 - Kapil Dev
104 - Rahul Dravid
100 - Rohit Sharma*
Rohit becomes 7th Captain to lead 100 more matches for India#RohitSharma#INDvENG pic.twitter.com/c95ozGotN4