World Cup 2023: इंग्लैंड को हराकर भारत ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनाई अपनी जगह
वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गए है और इंग्लैंड सबसे निचले स्थान (10) पर खिसक गयी है।
भारत 6 मैचों में 6 जीत के साथ…
वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गए है और इंग्लैंड सबसे निचले स्थान (10) पर खिसक गयी है।
भारत 6 मैचों में 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गया है। उनके 12 पॉइंट्स और नेट रनरेट +1.405 है। इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक 6 मैच खेले है जिसमें से उन्हें एक में जीत और 5 में हार झेलनी पड़ी है। वो 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान (10) पर है और उनका नेट रनरेट -1.652 है। पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। उन्होंने अभी तक 6 मैच खेले है और एक में उन्हें हार मिली है। वहीं 5 में जीत का स्वाद चखा है। उनके 10 पॉइंट्स है और उनका नेट रनरेट +2.032 है।