आईपीएल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस बार विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
इसी क्रम में ग्लेन मैक्सवेल अभ्यास करते हुए नजर आए और उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने पसंदीदा शॉट्स में से एक रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश की। मजेदार बात यह थी कि उन्होंने यह शॉट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर डेनियल क्रिस्चयन की गेंद पर खेला।
Glenn Maxwell reverse sweeps Dan Christian in RCB practice match pic.twitter.com/qltk0AaJox
— 71(100) (@notfinished18) April 5, 2021
मैक्सवेल इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम में शामिल थे। इस साल जब 18 फरवरी को आईपीएल नीलामी हुई तब आरसीबी की टीम ने मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रूपए में खरीदा था।
Glenn Maxwell’s Day Out @Gmaxi_32 came. Maxwell reverse swept. And Maxwell had fun. Watch The Big Show and Kyle Jamieson at their first practice session for #RCB ahead of #IPL2021.#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/naMXQcAROQ
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 6, 2021