एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड,IPL इतिहास में कोई विकेटकीपर नहीं कर सका ऐसा
तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) में अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को पिछले साल की रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
धोनी अगर विकेट के पीछे दो और शिकार कर लेते हैं तो आईपीएल में 150 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी न जाएंगे। धोनी ने अब तक आईपीएल की 197 पारियों में 148 शिकार किए हैं, जिसमें 109 कैच और 39 स्टम्पिंग शामिल है।
धोनी फिलहाल बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 140 शिकार किए हैं, जिसमें 110 कैच और 20 स्टम्पिंग शामिल हैं।
Latest Cricket News In Hindi