साल 2021 में आईपीएल का 14वां संस्करण खेला जा रहा है और साल 2008 में इसकी शुरुआत से लेकर अभी तक इस लोकप्रिय टी-20 लीग में कई बदलाव हुए है।
इस टूर्नामेंट में हर साल कुछ टीमें अपनी जर्सी , उसके रंग और लोगो में कुछ ना कुछ छोटे-बड़े बदलाव करती रहती है। लेकिन शायद क्रिकेट फैंस को ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी की आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसा भी हुआ है जब कुछ टीमों ने अपने नाम में भी बदलाव किए।
एक नजर डालते है आईपीएल में ऐसे टीमों पर जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किए है।
दिल्ली कैपिटल्स - जीएमआर ग्रूप द्वारा संचालित यह टीम पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जानी जाती थी। साल 2018 तक यहीं नाम चला और बाद में साल 2019 उसका नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया।
पंजाब किंग्स - बॉलीवुड अभीनेत्री प्रीति जिंटा द्वारा संचालित यह टीम साल 2020 के आईपीएल तक किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जानी जाती थी। इस साल ना सिर्फ टीम का नाम बदला बल्कि उनकी जर्सी और लोगो में बदलाव आया है।
मुंबई इंडियंस - मुंबई इंडियंस का नाम पहले मुंबई रेजर्स होना था लेकिन बाद में टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के कहने पर इसका नाम बदलकर मुंबई इंडियंस रखा गया। इसके बाद जब मुंबई ने साल 2008 में मैदान पर कदम रखा तो उनके साथ 'इंडियंस' ही रहा।