तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री (तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी, कीवी टीम में टिकनर की जगह फिशर की एंट्री )
न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उम्मीद है मौसम साफ हो जाएगा। लगातार बारिश निराशाजनक है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा, "कल हमने अच्छी ट्रेनिंग की। पिच कुछ समय से पिच ढकी थी, इसलिए अपना असर दिखाएगी। पिछले मैच में उस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा होता और हमें आज इसका अंदाजा लगाना होगा। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। टिकनर की जगह फिशर टीम में आए हैं।"