Sompal Kami Obstructing The Field Video: नेपाल प्रीमियर लीग 2026 (NPL 2026) का 19वां मुकाबला बीते सोमवार, 09 नवंबर को कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जहां पोखरा एवेंजर्स (Pokhara Avengers) ने 217 रन डिफेंड करके करनाली याक्स (Karnali Yaks) को 63 रनों से मात दी। इसी बीच पोखरा एवेंजर्स के कप्तान सोमपाल कामी (Sompal Kami) ने विपक्षी टीम को अपना विकेट गिफ्ट किया और बेहद ही अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए।
ये घटना करनाली याक्स की पारी के 15वें ओवर में घटी। पोखरा एवेंजर्स के लिए स्पिनर बिपिन खत्री गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की जिसे सोमपाल कामी ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए। ये गेंद उनके बैट से टकराने के बाद जमीन से टकराई। वो उछलकर बल्लेबाज़ की तरफ आई। इसी मौके पर सोमपाल ने बड़ी गलती कर दी।
उन्होंने गेंद को अपने बैट से दोबारा मार दिया। ये फील्डिंग में बाधा डालना (Obstructing the Field) था। इसी के लिए सोमपाल कामी को आउट करार दिया गया। तो ऐसे उन्होंने अपना विकेट खोया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। सोमपाल कामी 19 गेंदों पर 21 रन करके उदास पवेलियन लौटे।