विराट की बॉलिंग का बुमराह ने उड़ाया मज़ाक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मज़ेदार VIDEO
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इसी बीच सोशल मीडिया…
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच गुरुवार (2 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) विराट कोहली (Virat Kohli) से मज़े लेते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, यह घटना भारत और श्रीलंका मैच से पहले घटी। विराट गेंदबाज़ी कर रहे थे और इसी बीच बुमराह अचानक उनके पीछे खड़े हो गए और उनकी गेंद को अंपायर बनकर वॉइड करार दे दिया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
Virat Kohli bowls and then Bumrah says its wide.....!!! #INDvSL | #INDvsSL pic.twitter.com/WVlAKJl6I9
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_Vkohli_) November 2, 2023
Indian : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव
Sri Lanka : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशन हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका