विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अपने पारी के दौरान 34वां रन बनाते ही कोहली ने साल 2023 में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे…
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अपने पारी के दौरान 34वां रन बनाते ही कोहली ने साल 2023 में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं।
कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने आठवीं बार यह कारनामा कर के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में सात बार एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था।
6-6 बार के साथ सौरव गांगुली, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
इसके अलावा कोहली एशिया में सबसे तेज 8000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
बता दें कि कोहली को अपनी पारी की शुरूआत में जीवनदान भी मिला था। कसुन रजिथा अपनी गेंदबाजी में फॉलो थ्रू में उनकी कैच पकड़ने में नाकाम रहे थे।
1381 runs in 2011
— Ram Garapati (@srk0804) November 2, 2023
1026 runs in 2012
1268 runs in 2013
1054 runs in 2014
1460 runs in 2017
1202 runs in 2018
1377 runs in 2019
1000 runs in 2023*
Virat Kohli ~ the only player to score 1000+ ODI runs in 8 different calendar years.#INDvsSL #ICCWorldCup2023 pic.twitter.com/Lc5KK1oMj8