WATCH: इंग्लैंड में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए पृथ्वी शॉ, स्टंप्स पर खुद ही मार दी लात
एक समय पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य माना जा रहा था और वो रेस में शुभमन गिल और ईशान किशन से बहुत आगे थे लेकिन उनका खराब फॉर्म और उनका मैदान के बाहर व्यवहार उनको इस रेस में काफी पीछे कर गया। अब आलम ये है कि चयनकर्ता उन्हें…
Advertisement
WATCH: इंग्लैंड में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए पृथ्वी शॉ, स्टंप्स पर खुद ही मार दी लात
एक समय पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य माना जा रहा था और वो रेस में शुभमन गिल और ईशान किशन से बहुत आगे थे लेकिन उनका खराब फॉर्म और उनका मैदान के बाहर व्यवहार उनको इस रेस में काफी पीछे कर गया। अब आलम ये है कि चयनकर्ता उन्हें भारत की दूसरे दर्जे की टीम में भी नहीं चुन रहे हैं। यही कारण है कि शॉ अपना टैलेंट दिखाने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जहां वो रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थैम्पटनशर के लिए खेल रहे हैं लेकिन उनका डेब्यू उतना शानदार नहीं रहा जितना उन्होंने सोचा था।