श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस वर्ल्ड कप में यह उनका लगातार चौथा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। निसांका श्रीलंका के लिए वनडे वर्ल्ड कप में लगातार चार 50 प्लस स्कोर बनाने दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कुमार संगाकारा ने यह कारनामा किया था। संगाकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में लगातार 4 मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया था।
इसके अलावा साल 2023 में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस साल वनडे में 11 बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। वहीं निसांका ने भी 11वीं बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले मैच में निसांका खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 51 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 78 रन की पारी खेली।