Asia Cup 2023: रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, श्रीलंका की धरती पर रचा इतिहास
भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी से एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित श्रीलंका में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा…
भारतीय कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शानदार पारी से एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही रोहित श्रीलंका में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस पारी के बाद रोहित के श्रीलंका में 33 इंटरनेशनल छक्के हो गए हैं। इस मामले मे उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों दिग्गजों ने श्रीलंका की सरजमीं पर 30-30 छक्के दर्ज हैं।
इसके अलावा रोहित पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जिन्होंने शाहीद अफरीदी के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पारी के पहले ओवर में छक्का जड़ा है। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरूआत दी और दोनों ने मिलकर 16.4 ओवर में 121 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।
Rohit Sharma now has the most international sixes by a visiting player in Sri Lanka.
33 - Rohit Sharma
30 - Chris Gayle
30 - Shane Watson
29 - Shahid Afridi
25 - Suresh Raina#AsiaCup #INDvPAK pic.twitter.com/lydxlYBog2— Kausthub Gudipati (@kaustats) September 10, 2023