Tata Group फिर बना IPL का टाइटल स्पॉन्सर, एक सीजन के लिए चुकाएगा इतने करोड़
टाटा ग्रुप ने अगले 5 साल तक इंडियन प्रीमिय लीग का टाइटल स्पॉन्सर रहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार (20 जनवरी) को इसका आधिकारिक एलान किया। इसके लिए टाटा बीसीसीआई को रिकॉर्डतोड़ 2500 करोड़ रुपये चुकाएगी, यानी एक सीजन के लिए 500 करोड़ रुपये। यह आईपीएल इतिहास का सबसे…
टाटा ग्रुप ने अगले 5 साल तक इंडियन प्रीमिय लीग का टाइटल स्पॉन्सर रहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार (20 जनवरी) को इसका आधिकारिक एलान किया। इसके लिए टाटा बीसीसीआई को रिकॉर्डतोड़ 2500 करोड़ रुपये चुकाएगी, यानी एक सीजन के लिए 500 करोड़ रुपये। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ी टाइटल स्पॉन्सर राशि है। यह डील आईपीएल 2024 से 2028 तक के लिए है।
बोर्ड ने एक महीने पहले आईपीएल टाइटल राइट्स हेचने के लिए टेंडर जारी किया था।
गौरतलब है कि टाटा ग्रुप इससे पहले आईपीएल 2022 और 2023 में भी टाइटल स्पॉन्सर था। इस दौरान एक सीजन के लिए टाटा ग्रुप ने 365 करोड़ रुपये चुकाए थे। इसके अलावा 2023 में हुए विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में भी टाटा टाइटल स्पॉन्सर था।
बता दें कि वीवो द्वारा टाइटल स्पॉंन्सरशिप अचानक खत्म करने के बाद टाटा ग्रुप ने 2022 में टाइटल स्पॉन्सर राइट्स खरीदे थे।
NEWS
— IndianPremierLeague (@IPL) January 20, 2024
TATA Group secures title sponsorship rights for IPL 2024-28.
Details #TATAIPL | @TataCompanieshttps://t.co/UE9fJ76zhT pic.twitter.com/tq3R2fq7lR