तीसरे टेस्ट में जीत मिलने के बाद इस पूर्व क्रिकेटर ने भारत की तारीफ की, कहा- यह जीत सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक
भारतीय टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया। ये रनों के लिहाज से भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हर…
भारतीय टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया। ये रनों के लिहाज से भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हर कोई भारतीय टीम के इस प्रदर्शन की तारीफ कर रहा है। अब इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने राजकोट टेस्ट जीत को भारत की इतिहास की सबसे महान जीतों में से एक बताया है।
जाफर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, "मेरी किताब में भारत की टॉप टेस्ट जीतों में से एक। जीत के अंतर से यह पता नहीं चलेगा कि भारत को पूरे टेस्ट के दौरान किस दबाव से उबरना पड़ा। पहले दिन 33-3 से या इंग्लैंड 200-2 से और जवाब में नियंत्रण दिखाया। लेकिन भारत को हर मोड़ पर एक हीरो मिला। कुछ पुराने, कुछ नए, बहुत बढ़िया।"
One of India's top test wins in my book. The margin of win won't show the pressure Ind had to overcome throughout the Test. From being 33-3 on day 1 or Eng being 200-2 and in control in reply. But Ind found a hero at every stage. Some old, some new. Well played #INDvENG pic.twitter.com/qYVpg6Lvhw
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 18, 2024
भारत ने पहली पारी में 130.5 ओवरों में 445 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 71.1 ओवर में 319 पर ऑलआउट हो गयी। भारत ने दूसरी पारी 98 ओवर में 4 विकेट खोकर 430 के स्कोर पर घोषित की जिससे मेहमान इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 39.4 ओवर में 122 के स्कोर पर ढेर हो गयी।