Other news
Tue, Nov 30 -
Tue, Nov 30, -0001
Advertisement
Related Other news News
भारत के लिए काल बना 36 साल का स्पिनर, जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवा दी है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रन से हार का सामना करने वाली टीम इंडिया को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में 408 रन के रिकॉर्ड अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ये सबसे बड़ी हार है। इस टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा दक्षिण अफ्रीका के 36 साल के स्पिनर सिमोन हार्मर रहे।
By IANS News • 7 months ago
टेंबा बावुमा ने की हैंसी क्रोनिए की बराबरी, 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती दक्षिण अफ्रीका
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हरा दिया। टेस्ट रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में जीत के साथ ही 0-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका 30 रन से जीती थी।
By IANS News • 7 months ago
गुवाहाटी टेस्ट: भारत को मिली टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार, 408 रन से जीती दक्षिण अफ्रीका
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में 408 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को जीत के लिए 549 रन बनाना था। टीम 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी है।
By IANS News • 7 months ago
'उस नुकसान का दर्द आज भी है', मुंबई हमले की बरसी पर बोले सचिन तेंदुलकर
स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर का दिन एक काले इतिहास के रूप में दर्ज है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकियों ने तांडव किया था। इस आतंकी घटना में 160 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उस घटना को याद करते हुए उसे कल्पना से परे बताया है।
By IANS News • 7 months ago
पीएसएल: पीसीबी के साथ विवाद की वजह से मुल्तान सुल्तांस के मालिक ने छोड़ा अपना पद
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा संचालित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) लंबे समय से फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली खान तरीन के साथ विवाद की वजह से चर्चा में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को मुल्तान सुल्तांस को फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट को रिन्यू करने का ऑफर नहीं दिया। इसके बाद अली खान तरीन ने मुल्तान सुल्तांस के मालिक के तौर पर अपना रोल आधिकारिक रूप से छोड़ दिया है।
By IANS News • 7 months ago
ऋषभ पंत ने किया निराश, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में 50 रन भी नहीं बना सके
इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान इंजर्ड हुए ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पंत की ये वापसी बेहद निराशाजनक रही है।
By IANS News • 7 months ago
वनडे में रोहित और विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है?
भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा हैं। रोहित और विराट की मौजूदगी ने सीरीज के रोमांच को बढ़ा दिया है।
By IANS News • 7 months ago
टी20 विश्व कप 2026 के लिए कौन सी टीम का नाम देखकर चौंके रोहित शर्मा?
टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में किया गया। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को अगले टी20 विश्व कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। रोहित शर्मा इस मौके पर मौजूद थे। रोहित ने विश्व कप में इटली के होने पर हैरानी जताई।
By IANS News • 7 months ago
फाइनल में पाकिस्तान नहीं, बल्कि इस टीम को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे सूर्यकुमार यादव
T20I Match: एक दौर था, जब भारतीय क्रिकेटर और फैंस फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर आईसीसी टूर्नामेंट जीतते देखना पसंद करते थे, लेकिन आज के दौर में हालात बदल गए हैं। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के अनुसार, वह ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतना पसंद करेंगे।
By IANS News • 7 months ago
त्रिकोणीय टी20 सीरीज : रावलपिंडी में निसांका का तूफान, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
Asia Cup: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 के पांचवें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। यह सीरीज में श्रीलंका की पहली जीत रही। इससे पहले उसे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
Advertisement