BAN vs AUS 2nd T20 Match Prediction: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया? यहां देखें संभावित XI, पिच रिपोर्ट (BAN vs AUS 2nd T20 Match Prediction)
Bangladesh vs Australia 2nd T20 Match Prediction: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 19 जून को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी चट्टोग्राम के मैदान पर ही खेला गया था जहां मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर में 132 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 4 विकेट से मात दी। इस मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के लिए कूपर कोनोली ने 27 गेंदों पर 47 रन ठोके थे, वहीं एडम जाम्पा और जोएल डेविस ने 3-3 विकेट झटके थे।
BAN vs AUS 2nd T20: मैच से जुड़ी जानकारी