विश्व तैराकी चैंपिनयशिप में चीनी टीम को मिले 2 रजत, 1 कांस्य पदक (Image Source: IANS)
जापान के फुकुओका में आयोजित विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चीनी टीम ने 29 जुलाई को चांग युफ़ेई, ली बिंगचे और फंग शुवेई के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
चीनी खिलाड़ी चांग युफ़ेई ने महिलाओं की 50 मीटर बटरफ्लाई में 25.05 सेकंड के समय के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन स्वीडिश स्टार सारा सजोस्ट्रॉम को हराने में असफल रहीं और रजत पदक जीता।
महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल में, चीनी खिलाड़ी ली बिंगचे ने 8 मिनट 13.31 सेंकंद के साथ एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए और एक रजत पदक जीता।