अभय-वेलावन ने लगातार तीसरी बार एशियन डबल्स स्क्वैश खिताब पर कब्जा किया (Image Source: IANS)
एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में रविवार को भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने लगातार तीसरे साल पुरुषों का खिताब जीता। इस चैंपियनशिप में भारत ने तीनों कैटेगरी में मेडल जीते।
टॉप सीड अभय और वेलावन ने पिछले साल के फाइनल की तरह ही पाकिस्तान के दूसरे सीड नासिर इकबाल और नूर जमान को 7-11, 11-7, 11-2 से मात देकर कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। यह मुकाबला 47 मिनट तक चला।
धीमी शुरुआत के बाद, अभय और वेलावन ने दूसरे गेम में अपना खेल बेहतर करते हुए अटैकिंग स्क्वैश, बेहतरीन टच और कंट्रोल के साथ कोर्ट के आगे और पीछे के कोनों में मौके बनाए और शानदार तरीके से जीत हासिल की।