बीडब्लयूएफ यूएस ओपन: तन्वी, देविका, रौनक और श्रीकांत की जीत के साथ शुरुआत (Image Source: IANS)
वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने गुरुवार ने 'यूएस ओपन' में शानदार शुरुआत करते हुए आसान जीत दर्ज की है।
विमेंस सिंगल्स के पहले राउंड में तन्वी ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से मात दी, जबकि देविका ने पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से हराया।
उभरते हुए खिलाड़ी रौनक चौहान ने पूर्व वर्ल्ड जूनियर सिल्वर मेडलिस्ट एस. शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 से हराया। इसके बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने हमवतन डी. सनीथ के खिलाफ 21-14, 21-12 से जीत हासिल की। यह मुकाबला सिर्फ 30 मिनट तक चला।